जियो सबसे मजबूत भारतीय ब्रांड बनी हुई है: रिपोर्ट
मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार और डिजिटल इकाई जियो सबसे मजबूत भारतीय ब्रांड बनी हुई है। वह इस मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जैसी कंपनियों से आगे है। ब्रांड फाइनेंस द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट ग्लोबल-500 2024 के अनुसार, जियो ब्रांड फाइनेंस की 2023 की रैंकिंग में भी भारत की सबसे मजबूत ब्रांड रही थी। इस साल की रैंकिंग में जियो को वीचैट, यूट्यूब, गूगल, डेलॉयट, कोका-कोला और नेटफ्लिक्स की अगुवाई वाली सूची में 88.9 के ब्रांड मजबूती सूचकांक के साथ दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांडों में 17वें स्थान पर रखा गया है। एलआईसी को सूची में 23वें स्थान पर रखा गया है, इसके बाद एसबीआई 24वें स्थान पर है। यह ईवाई और इंस्टाग्राम जैसे ब्रांड से आगे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार क्षेत्र में अपेक्षाकृत नई जियो सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में उभरी है। इसका ब्रांड मूल्य उल्लेखनीय 14 प्रतिशत बढ़कर 6.1 अरब डॉलर होने के साथ ही उच्च ब्रांड शक्ति सूचकांक स्कोर 89.0 और संबंधित एएए ब्रांड रेटिंग भी है।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी