बक्सवाहा। एक वर्ष पहले सहायक सचिव पर प्राण घातक हमला करने वाले चार आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि  दो आरोपी अभी भी फरार हैं।  
क्या था मामला
बक्सवाहा थाना अंतर्गत दिनांक 06.02.23 को रात्रि करीब साढ़े 8 बजे फरियादी बाबूलाल आदिवासी पिता रामसिह आदिवासी उम्र 40 साल निवासी ग्राम भूरखेड१ा चाचीसेमरा थाना बकस्वाहा सहायक सचिव ग्राम पंचायत चाचीसेमरा को पुरानी बुराई के चलते गौशाला के पास ग्राम सुम्मेरपुरा में आरोपी मलखान सिह लोधी पिता बब्बू सिंहलोधी, शरण लोधी पिता गुलाब सिहं लोधी, भानसिंह लोधी पिता रामसिंह लोधी निवासीगण ग्राम चाचीसेमरा एवं लोकमन लोधी पिता खिलान लोधी निवासी भुजपुरा द्वारा देशी कट्टा एवं लाठियों से हमलाकर चोटें पहुंचाईं गई थीं। फरियादी को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बकस्वाहा में अप. 31/2023 एससीएसटी एक्ट 25/27 आम्र्स एक्ट धारा 323, 307, 506, 34 ताहि. 3 (1) (द), 3 (1) (ध),3(2)(1) में मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन-तीन हजार रूपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर विगत रोज आरोपी शरण सिंह लोधी  एवं भान सिंह लोधी निवासी ग्राम चाचीसेमरा को बक्स्वाहा थाना पुलिस ने आरोपियों के खेत व घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को विशेष न्यायालय एससीएसटी एक्ट के यहां पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कृपाल सिहं मार्को  सहित पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।