कभी टीम इंडिया के लिए खेले ऋषि धवन बोले-क्रिकेट उनका जुनून था
मंडी,। मंडी शहर के रहने वाले क्रिकेट प्लेयर ऋषि धवन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं और कई मैच इन्होंने इंडिया के लिए खेले हैं। यही नहीं ऋषि धवन इंडिया में खेलने के साथ आईपीएल में भी अपने खेल का प्रदर्शन किंग्स इलेवन पंजाब टीम में रहकर दिखा चुके हैं।
ऋषि धवन और उनके छोटे भाई राघव धवन दोनों को क्रिकेट पसंद हैं और दोनों भाई खेलते भी अच्छा हैं जिसकी प्रशंसा लोग करते थे। ऋषि धवन बचपन से ही मंडी के पड्डल मैदान से जुड़े थे और रोज सुबह-शाम प्रैक्टिस करने यहां जाते थे और पसीना बहाते थे और इसकी के फल स्वरूप उनकी मेहनत का फल उन्हें मिला और वह इंडिया में सेलेक्ट हुए। छोटी काशी मंडी ने कई ऐसे रत्न देश को दिए, जिन्होंने देश का नाम रौशन किया।
ऋषि धवन ने एक साक्षात्कार में कहा कि उनके करियर की शुरुआत से लेकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने तक, यह उनके लिए गर्व का पल रहा है। क्रिकेट उनका जुनून रहा है और हर सुबह जागने का कारण भी। वह अपने कोचों, गुरुओं, टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ को उस बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं, जो उन्हें उस व्यक्ति के रूप में आकार देने में दिया है जो मैं आज हूं। धवन ने प्रशंसकों के लिए कहा कि वह मेरे लिए इस खेल की आत्मा और खून हैं। उनका चीयर करना हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। फैंस से जो प्यार मिला है, उसे वह हमेशा संजोकर रखेंगे।
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग