Mahakumbh 2025: किन्नर अखाड़े की बड़ी कार्रवाई, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को पद से हटाया
प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। किन्नर अखाड़े से एक बड़ी खबर सामने आई है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को भी महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर कर दिया गया है।
‘नए आचार्य महामंडलेश्वर के नाम का ऐलान जल्द होगा’
बता दें कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही संत समाज और किन्नर अखाड़े के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। इसके बाद अब किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को पद से हटाया है। ऋषि अजय दास ने कहा कि नए सिरे से अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा और जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर के नाम का ऐलान होगा। अजय दास का दावा किन्नर अखाड़े के संस्थापक वो हैं।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक