मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के कंटिजेन्ट का भोपाल में होगा सम्मान
भोपाल : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के 26 जनवरी को नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए। कंटिजेन्ट का भोपाल में शुक्रवार को स्वागत किया गया। एनसीसी के कंटिजेन्ट दल में 136 कैडेट शामिल थे। इन्होंने नई दिल्ली में एक माह तक चले कैम्प में अन्य 16 राज्यों के निदेशालयों से आये 2000 कैडेटस के साथ 30 दिन से अधिक समय तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हिस्सा लिया। इस वर्ष मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के कैडेटों ने 18 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया हैं।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
राज्यपाल और मुख्यमंत्री आर.डी.सी. दल के सदस्यों का भोपाल में सम्मान करेंगे। कैडेटों को उनकी कड़ी मेहनत और श्रेष्ठ प्रयासों के लिए सम्मानित करेंगे। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सीनियर अंडर ऑफिसर कौशिकी शुक्ला और पेटी ऑफिसर आर्यन सेन का 'ऑल इंडिया सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता' में अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। उन्हें 27 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के करिअप्पा ग्राउंड में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया। कैडेट नाद्या पंथोरा और कैडेट सृष्टि मिश्रा ने ऑल इंडिया सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किये। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय ने रीमांउट प्रतियोगिता में एक गोल्ड मैडल और एक सिल्वर मैडल भी हासिल किया। कैम्प का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के 25 कैडेटों ने 26 जनवरी 2025 को पूरे राष्ट्र के सामने कर्तव्य-पथ पर मार्च किया। कंटिजेन्ट के 11 कैडेटों ने प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, सीडीएस और सभी सेना प्रमुख के लिए गार्ड ऑफ ऑनर का प्रतिनिधित्व किया।
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक
हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे KCP के 46 उग्रवादी, मणिपुर में शांति की नई उम्मीद
सीएम मोहन यादव का बड़ा वादा पूरा, UCC बिल विधानसभा से पास; जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
5.10 अरब रुपये के हर्जाने की मांग से Vedanta की बढ़ी मुश्किलें
एमपी विधानसभा में UCC बिल पारित, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PM के इस्तीफे की मांग
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी