क्रांति के सामने पस्त हुआ दिल्ली टीम का हौसला
छतरपुर। विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी की टीम से खेल रही छतरपुर की बेटी क्रांति ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई, बल्कि छतरपुर सहित समूचे बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश का मान भी क्रिकेट की दुनिया में बढ़ाया है।
हम बात कर रहे हैं बीते रोज बैंगलोर के एम. चिन्ना स्टेडियम में हुए दिल्ली बनाम यूपी क्रिकेट मैच की, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 177 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था। दूसरी पारी में जब दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो यूपी की टीम से गेंदबाजी की कमान संभाल रहीं क्रांति गौड़ ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए दिल्ली टीम का हौसला पस्त कर दिया। क्रांति ने अपने 4 ओवरों में मात्र 25 रन देकर दिल्ली की स्टार बल्लेबाज शैफाली वर्मा, कप्तान मेग लैनिंग, जेमिमा रोड्रिग्स और जेस जोनासेन को पवेलियन भेजा। क्रांति की धारदार गेंदबाजी के चलते दिल्ली की टीम 19.3 ओवर में 144 रन ही बना सकी और इस तरह से यूपी की टीम को 33 रनों से विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में पहली जीत मिली। खास बात यह भी थी कि 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान क्रांति ने एक भी वाईड बॉल नहीं फेकी और उनका इकॉनमी रेट 6.25 का रहा।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा