सभी शहरों में सप्लाई की जाती थी कॉल गर्ल, रिमांड में हो रहे खुलासे
20 मोबाइल, पांच बैंक अकाउंट की जांच में होंगे और खुलासे
प्रदेश भर में फैले थे सैक्स रैकेट के तार
भोपाल। राजधानी की अशोका गार्डन थाना पुलिस की पकड़ में आये मानव तस्कर और देह व्यापार कराने वाले गिरोह का नेटवर्क प्रदेश भर में फैला हुआ था। 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर चल रही पूछताछ में गिरोह की महिला एजेंट पूजा उर्फ जोया ने कई खुलासे किए हैं।
सूत्रो के अनुसार पूछताछ में उसने बताया गिरोह द्वारा पूरे मप्र में लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। लड़कियों की प्रोफाइल मोबाइल पर भेजी जाती थीं। कई बार लड़कियों को गिरोह के सरगना आशुतोष वाजपेयी के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर ठहराया गया था। फिलहाल इस मकान पर ताला लगा है। बताया गया है कि महिला आरोपी से पुलिस को मप्र के बाहर की लिंक भी मिली है। गौरतलब है, की अशोका गार्डन इलाके से अगवा हुई 15 साल की किशोरी को पुलिस ने 2 साल बाद अशोक नगर से दस्तयाब किया था। आगे की जांच में मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मामले में 28 आरोपी बनाए हैं, जिनमें से 20 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों के 20 मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इन मोबाइल की जांच के बाद कई चौंकाने वाली बातें और गिरोह के अन्य सदस्यों सहित उनका नेटवर्क सामने आ सकता हैं। वहीं जांच के दौरान अब तक समने आये गिरोह के पांच बैंक अकाउंट की डिटेल भी संबंधित बैंकों से पुलिस ने मांगी है। इससे पता चलेगा की पकड़े गए आरोपियों ने देह व्यापार के धंधे से कितनी संपत्ति अर्जित की है।
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल