तीन दिन से लापता है पति, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा का रहने वाले एक युवक पिछले 3 दिनों से लापता है। रिश्तेदारी सहित अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी जब युवक की कोई जानकारी नहीं मिली तो शुक्रवार को लापता युवक की पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गोपालपुर निवासी नीतू पटेल ने बताया कि उसका पति भूपत पटेल, गत 25 फरवरी की दोपहर 12 बजे किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चला गया था। दो दिन तक घर के लोग उसकी तलाश करते रहे लेकिन भूपत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। नीतू पटेल को संदेह है कि भूपत अपनी प्रेमिका के साथ कहीं गया है, जो कि रिश्ते में भूपत की मामी लगती है। नीतू ने बताया कि उसकी एक पुत्री और एक पुत्र भी है, जिनकी उम्र क्रमश: 14 और 11 वर्ष है। थाने में आवेदन देकर नीतू ने लापता भूपत की तलाश करने की मांग की है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक