सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गई विदाई
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए 2 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए विदाई दी है। पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28 फरवरी को सेवानिवृत हुए उप निरीक्षक द्वारका प्रसाद व्यास (थाना गुलगंज) और सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान (पुलिस लाइन) को सम्मानित किया गया। अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शॉल-श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक द्वारका प्रसाद व्यास ने टीकमगढ़ एवं छतरपुर जिले में सेवाएं द, जबकि सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान ने छतरपुर जिले में अपनी सेवाएं दी हैं। दोनों पुलिस अधिकारियों को मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देकर विदा किया गया। सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को अपने अनुभव साझा किये गये। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, सूबेदार प्रभा सिलावट, मुख्य लिपिक आरके प्रजापति, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक