स्टिव स्मिथ की अगुवाई में, चोटिल मैथ्यू शॉर्ट के विकल्प के रूप में कूपर कोनोली को मौका
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चोटिल मैथ्यू शॉर्ट के विकल्प के रूप में कूपल कोनोली को शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले यह बदलाव किया। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।
याद दिला दें कि मैथ्यू शॉर्ट को अफगानिस्तान के खिलाफ चोट लगी थी और वो नॉकआउट से बाहर हो गए हैं। 21 साल के कूपर कोनोली बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर हैं। वह टीम के ट्रेवलिंग रिजर्व थे, इसलिए तुरंत टीम से जुड़ पाए।
कूपर कोनोली के पास अब तक कुल 6 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है, जिसमें तीन वनडे हैं। शॉर्ट की ऑफ स्पिन क्षमता को देखते हुए कूपर को सीधे टीम में एंट्री मिल सकती है।
ये दो खिलाड़ी भी रेस में हैं
अगर टीम प्रबंधन ने मैथ्यू शॉर्ट के बजाय ओपनर को शामिल करना चाहा तो जैक फ्रेजर मैकगर्क को जगह मिल सकती है। वहीं, अगर टीम ने विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल करना चाहा तो तनवीर सांघा को मौका मिल सकता है।
बता दें कि मिचेल मार्श के विकल्प के रूप में शामिल किए गए जैक फ्रेजर मैकगर्क अपने पिछले सात वनडे में संघर्ष करते हुए नजर आए। वह नई गेंद के खिलाफ असहज दिखे, लेकिन चयनकर्ता अब भी मानते हैं कि वो पावरप्ले में हावी हो सकते हैं। अगर मैकगर्क को मौका नहीं मिला तो मिडिल ऑर्डर से किसी को ओपनिंग पर आना पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया दो बार बना चैंपियन
याद दिला दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। स्टीव स्मिथ की अगुवाई में कंगारू टीम तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में खिताब जीता था। वो चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की इकलौती टीम है, जिसने अपने खिताब की रक्षा की थी। कंगारुओं का पूरा ध्यान भारत को हराने पर लगा है।
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुईस, नाथन ऐलिस, जैक फ्रेजर मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा और एडम जंपा।
मनोरंजन जगत में शोक, 18 वर्षीय अभिनेत्री केली हॉटल का सड़क दुर्घटना में निधन
बाढ़ बनी आफत, लखीमपुर खीरी में सड़कें डूबीं; 12 से अधिक गांवों का संपर्क बाधित
विपक्ष के हंगामे से संसद की कार्यवाही प्रभावित, दोनों सदनों में नहीं चल सका कामकाज
हरारे की पिच पर क्या कहता है रिकॉर्ड? बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए कैसी रहेगी चुनौती?
काले कपड़ों में सांसदों का विरोध, संसद परिसर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
सीएम थलपति ने NEET को बताया समस्या की जड़, परीक्षा खत्म करने की रखी मांग
बालेन शाह के बदले तेवर, भारत और चीन के राजदूतों से जल्द होगी बैठक
NEET विवाद की गूंज एमपी विधानसभा में, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद दी हेल्थ अपडेट
103 अपात्र कर्मचारियों को लेकर नया विवाद, नियमों के उल्लंघन का आरोप