जॉन सीना अपने निजी जीवन के कारण भी चर्चाओं में रहे
लंदन । डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार से अभिनेता बने जॉन सीना अपने निजी जीवन के कारण भी चर्चाओं में रहे हैं। अपने करियर के दौरान ही सीना का कई महिलाओं से संबंध रहा है पर डब्ल्यूडब्लयूई रेसलर निकी बेला के साथ संबंधों को लेकर वह काफी चर्चाओं में रहे। एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ भी उनका नाम जुड़ा था। ये भी कहा गया था कि इसी कारण सीना का अपनी पहली पत्नी से रिश्ता टूटा था। इसका कारण है कि सीना और केंड्रा तब रिलेशनशिप में थे। एक दशक पहले सीना की पत्नी लिज ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया। तब मामला बढ़ने पर केंड्रा लस्ट ने इस प्रकार की बातों को गलत बताया था।
लस्ट ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस अफवाह के बारे में तब सुना जब लोगों ने उन्हें इसके बारे में ट्वीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो शादियों का सम्मान नहीं करती हैं। साथ ही कहा कि वह सीना से कभी व्यक्तिगत रूप से मिली भी नहीं थी। इसलिए रिलेशनशिप की बात गलत है। उन्होंने हालांकि एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर जॉन सीना ने कभी उनका पीछा करेंगे तो वह जरूर उन्हें रिस्पांस देंगी। अपने करियर के दौरान सीना के इन महिलाओं से रहे हैं संबंध।
लिसा मैरी वरोन साल 2002: डब्ल्यूडब्ल्यूई में विक्टोरिया या तारा के नाम से मशहूर वरोन ने 2002 में लगभग एक महीने तक सीना को डेट किया था जब वह अपने पति से अलग हो गई थीं।
मिकी जेम्स 2007-2008 के आसपास अफवाह): डब्ल्यूडब्ल्यूई ने ऐसी स्टोरीलाइन बनाई जिससे लगा कि दोनों में एक रिश्ता है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।
एलिजाबेथ ह्यूबरड्यू 2009 - 2012 : सीना की पहली पत्नी, जिनसे उन्होंने 2009 में शादी की थी। 2012 में उनका तलाक हो गया।
निक्की बेला 2012 - 2018, 2017 में सगाई: सीना और बेला का एक हाई-प्रोफाइल रिश्ता था, जिसे डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टोरीलाइन में शामिल होने के कारण कई प्रशंसकों द्वारा फॉलो किया गया था। उन्होंने 2017 में रेसलमेनिया 33 के दौरान सगाई कर ली पर शादी से एक महीने पहले साल 2018 में उनकी सगाई टूट गई।
एजे ली 2012: सीना और एजे ली डब्ल्यूडब्ल्यूई में ऑन-स्क्रीन रोमांस में शामिल थे, जिसके कारण वास्तविक जीवन में रिश्ते की अफवाहें उड़ीं। हालांकि, उन दोनों ने कहा है कि उनका रिश्ता पूरी तरह से कहानियों के लिए था।
बार्बी ब्लैंक 2012 : डब्ल्यूडब्ल्यूई में केली केली के नाम से जानी जाने वाली, रोमांटिक भागीदारी की अफवाहें थीं, लेकिन इसपर कुछ साबित नहीं हुआ।
शाय शरियतजादेह 2020 : सीना ने अक्टूबर 2020 में फ्लोरिडा में एक निजी समारोह में शाय शरियतजादेह से शादी की। उनकी पहली मुलाकात तब हुई जब सीना वैंकूवर में प्लेइंग विद फायर की शूटिंग कर रहे थे, जहां शे रहती थी। उन्होंने साल 2022 में वैंकूवर में विवाह किया।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा