सीएसके को टी20 क्रिकेट की वर्तमान शैली के साथ तालमेल बिठाना होगा : रायुडू
पूर्व क्रिकेटर अंबाति रायुडू ने आईपीएल के 18 वें सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर कहा है कि उसे टी20 क्रिकेट की वर्तमान शैली के साथ तालमेल बिठाने के लिए और सतर्कता से खेलना होगा। रायुडू ने कहा है कि सीएसके अंतिम ग्यारह में बदलाव करने के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पा रही है और यही कारण है कि अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर होने के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। रायुडू ने कहा कि यह सीएसके के लिए सबसे कठिन स्थिति है पर एक बड़ी सीख भी दे रही है। वह ये कि अगर आप पुरानी उपलब्धियों पर रुकते हैं और भविष्य की ओर नहीं देखते, तो ऐसा ही होता है। अब वे खेल के साथ विकसित होने को लेकर बहुत सतर्क होंगे। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी माना है कि खेल आगे बढ़ गया है और मुझे भरोसा है कि वह अगले सीजन के लिए टीम तैयार करने की योजना बना रहे होंगे। साथ ही कहा कि टीम के पास डेवाल्ट ब्रेविस और आयुष म्हात्रे जैसे उभरते सितारे होना सकारात्मक संकेत हैं। कभी-कभी असफलता ऐसी टीम को जगा देती है और याद दिलाती है कि खेल हमेशा बड़ा होता है।
रायुडू ने सीएसके की बल्लेबाजी की लगातार कमजोरियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शॉट चयन में कोई भ्रम नहीं है पर उसके बल्लेबाज पर्याप्त शॉट्स नहीं खेल रहे। वे जरूरत से ज्यादा समय ले रहे हैं। रायुडू ने आगे कहा कि टीम में बदलाव की जरूरत थी और अब हम इन मैचों को अगले सत्र के लिए एक तरह का ट्रायल देख रहे हैं। सीएसके अगले सत्र में अधिक खिलाड़ियों को बनाये नहीं रख पायेगा।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा