शीलिंग होम इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
छतरपुर। आज मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (एम.पी. बोर्ड) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। छतरपुर शहर के प्रतिष्ठित शीलिंग होम इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के कुल प्रदर्शन के अनुसार 7 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 20 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। 26 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कुल 80 प्रतिशत छात्रों ने 70त्न से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की।
कक्षा 12वीं के परिणाम में शुभ सोनी ने संकाय बायोलॉजी में 91 प्रतिशत, हरदेश अहिरवार ने संकाय मैथ में 91 प्रतिशत, संयोगिता द्विवेदी ने संकाय बायोलॉजी में 90 प्रतिशत एवं रोशन अहिरवार ने संकाय मैथ में 90 प्रतिशत, संजू प्रजापति ने संकाय मैथ में 90 प्रतिशत, आर्यन सक्सेना ने संकाय बायोलॉजी में 88 प्रतिशत, आर्यन साहू ने संकाय बायोलॉजी में 87 प्रतिशत, दयाशंकर अनुरागी ने संकाय मैथ में 84 प्रतिशत, रिया असाटी ने संकाय बायोलॉजी में 82 प्रतिशत, अदिवा खान ने संकाय बायोलॉजी में 82 प्रतिशत, दिव्या अवस्थी ने संकाय बायोलॉजी में 82 प्रतिशत, श्रष्टि विश्वकर्मा ने संकाय मैथ में 82 प्रतिशत, अभय अवस्थी ने संकाय बायोलॉजी में 81 प्रतिशत, प्रिंस यादव ने संकाय बायोलॉजी में 81 प्रतिशत, श्रेया तिवारी ने संकाय मैथ में 81 प्रतिशत, राजवीर अहिरवार ने संकाय बायोलॉजी में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
कक्षा 10वीं के परिणाम में कनकप्रभा नायक ने 95 प्रतिशत, प्रिंस साहू ने 91 प्रतिशत, सान्वी रावत ने 90 प्रतिशत, अंश साहू ने 88 प्रतिशत, फलक खान ने 87 प्रतिशत, हेमंत कुमार ने 87 प्रतिशत, अमन सोनी ने 85 प्रतिशत, सावन सिंह यादव ने 83 प्रतिशत, दिव्यराज सिंह यादव ने 82 प्रतिशत, आयुष राजपूत ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय में आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत किया गया। छात्रों को पुष्पमालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया। विद्यालय के संचालक संजीव नगरिया एवं शिक्षकों सुषमा दुबे, जावेद सर, संतोष गुप्ता, अरविंद तिवारी, मुकेश कुमार, समीक्षा तिवारी एवं रोहित नामदेव ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत