राज्य में बढ़ा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधि कम होने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। राज्य के दुर्ग जिला में दिन का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में इन दिनों मौसम सुबह के समय तेज धूप और भीषण गर्मी, तो शाम होते ही कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हैं। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 और 9.5 किमी ऊपर बना हुआ है। साथ ही पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों से चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में अगले पांच दिनों तक कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अगले 48 घंटो तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद एक से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है।
आज बुधवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रारोड में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में DM के आदेश पर रोक
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना