7 दिन में 'रेड 2' का बड़ा कारनामा, साउथ की मेगा बजट फिल्म को पछाड़ा
जो फिल्में बंपर सफलता हासिल करती हैं, उनके लिए वर्किंग डे में बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन की जरूरत होती है। जो काम मौजूदा समय में सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'Raid 2' बखूबी करती हुई नजर आ रही है। ओपनिंग वीकेंड पर 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली 'Raid 2' ने अब रिलीज के 7वें दिन बड़ा कारनाम कर डाला है।
इस मूवी ने साउथ सिनेमा की एक मेगा बजट फिल्म को 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मात दे दी है। आइए जानते हैं कि अजय की फिल्म किससे आगे निकली है।
रेड 2 के आगे ढेर हुई ये साउथ मूवी
ओपनिंग डे से लेकर अब तक हर रोज अपनी धमाकेदार कमाई के दम पर 'Raid 2' एक न एक फिल्म के रिकॉर्ड को धराशयी करती आ रही है। जिसमें ज्यादातर हिंदी सिनेमा की मूवीज के नाम शामिल हैं। लेकिन इस बार अब अजय देवगन की फिल्म ने साउथ सिनेमा को टारगेट करते हुए सुपरस्टार राम चरण की इस साल की बड़े बजट की फिल्म गेम चेंजर का सूपड़ा साफ कर डाला है।
दरअसल रिलीज के 7वें दिन गेम चेंजर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 4 करोड़ का कारोबार किया था। इसकी तुलना में' Raid 2' ने 7वें दिन करीब 5 करोड़ की इनकम की है। इस लिहाज से हिंदी सिनेमा की' Raid 2' साउथ की गेम चेंजर से आगे निकलती नजर आई है।
गेम चेंजर को 7वें दिन की कमाई में पीछे छोड़ने के बाद 'Raid 2' की चर्चा हर तरफ हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अजय की ये फिल्म लाइफटाइम 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है। हालांकि, अब तक के प्रदर्शन के आधार पर 'Raid 2' एक सफल फिल्म बन चुकी है।
100 करोड़ से इतनी दूर 'Raid 2'
रेड 2 ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 92 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। ऐसी उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक अजय देवगन और रितेश देशमुख की ये मूवी जल्द ही 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी, जो इस फिल्म के मेकर्स के लिए फायदे का सौदा रहेगा। क्योंकि 48 करोड़ के बजट में बनी 'Raid 2' दोगुना मुनाफा पहले ही कमा चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव