हॉट समर लुक के लिए ट्राई करें ये टॉप 3 लिपस्टिक शेड्स
आपने भले ही प्राइमर, फाउंडेशन और ब्लश लगाए हों लेकिन आपका मेकअप लिपस्टिक के बिना अधूरा ही होता है। हमेशा की तरह, लिपस्टिक का एक ही स्वाइप में लुक को पूरा करता है। गर्मियों का मौसम ताजगी और चमक के लिए होता है और सही लिप कलर आपके पूरे लुक को निखार सकता है, जिससे आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। गर्मियों के लिए लिपस्टिक शेड्स नमी वाले लुक के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं। बोल्ड कोरल, सॉफ्ट न्यूड और खूबसूरत लाइटवेट लिपस्टिक आपके मूड को अच्छा बनाती है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन लिपस्टिक शेड्स गर्मी के मौसम में ट्राई कर सकते हैं।
ऑरेंज लिपस्टिक
ऑरेंज लिपस्टिक गर्मियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एक बोल्ड ऑरेंज लिपस्टिक शेड आपको इस गर्मी में जरूर ट्राई करना चाहिए। यह एनर्जेटिक, प्लेफुल और ब्रोंजेड स्किन टोन के लिए खूबसूरत और परफेक्ट ऑप्शन है। इसके अलावा, आप इसे त्योहारों के साथ-साथ पार्टियों के लिए भी ट्राई कर सकते हैं।
बेरी लिप शेड्स
वैसे तो बेरी लिप शेड ठंड के महीनों के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन गर्मियों की शाम के लुक को निखारने के लिए बेरी या रास्पबेरी पिंक अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। ये शेड पूरे स्टाइल को एक स्टेटमेंट लुक देता है। ये आपको बोल्ड लुक देते हुए आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ता है।
कोरल शेड
लिपस्टिक का कोरल शेड किसी भी स्किन टोन के लिए परफेक्ट होता है, खास तौर पर गर्मियों के मौसम में। कोरल एक ऐसा क्लासिक शेड है जो हर तरह की त्वचा पर सूट करता है। यह गुलाबी और नारंगी रंग का एक बेहतरीन मिक्सचर होता है, जो होंठों को परफेक्ट लुक देता है। आप इस लिप शेड को हल्के मेकअप के साथ ट्राई कर सकती हैं और किसी भी अवसर के लिए ये रंग आपको एक खूबसूरत लुक दे सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव