बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी फिल्म सिटी परियोजना में काम करने में जताई दिलचस्पी
रायपुर: बॉलीवुड अभिनेता और बावेजा स्टूडियोज लिमिटेड के प्रमुख हर्मन बावेजा ने गुरुवार को रायपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि वे छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी फिल्म सिटी परियोजना के साथ काम करने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
उन्होंने नव रायपुर अटल नगर में प्रस्तावित 100 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही फिल्म सिटी का स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि यह देश की उभरती फिल्म इकॉनॉमी के लिए एक नया केंद्र बन सकता है।
“छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से बेहद संतुलित है। यह सिर्फ फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान के संवर्धन का भी माध्यम बनेगी,” उन्होंने कहा। बावेजा ने स्पष्ट किया कि “मेरे लिए यह जुड़ाव केवल निवेश का नहीं, बल्कि प्रशिक्षण, रोजगार और नई पीढ़ी के लिए सृजनात्मक अवसर विकसित करने का प्रयास होगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे 15 दिनों में दोबारा रायपुर आकर अंतिम निर्णय की घोषणा करेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि उनकी तीन फिल्में इस वर्ष रिलीज़ के लिए तैयार हैं और भारत-पाकिस्तान के हालिया हालात पर पूछे गए सवाल पर दो टूक कहा: “मैं भारत सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं।” परियोजना से जुड़े विस्तृत विवरण साझा करते हुए छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी इनिशिएटिव के श्री दिलराज सिन्हा ने कहा, “हम पहले भी विभिन्न देशों और फिल्म टूरिज़्म बोर्ड्स के साथ काम कर चुके हैं। हमारा लक्ष्य रायपुर में एक आधुनिक फिल्म सिटी की नींव रखना है, जो अगले दो वर्षों में पूरी तरह से परिचालित हो जाएगी।”
प्रेस के सवालों का उत्तर देते हुए, ग्रीन टेक सॉल्यूशन्स मुंबई से जुड़े श्री सिन्हा ने आगे कहा, “रायपुर एक उभरता हुआ शहर है जिसमें भविष्य की विकास संभावनाएं अत्यंत प्रगतिशील हैं। हमारे लिए इस परिवर्तन का हिस्सा बनना एक सौभाग्य होगा।” यह पहल केवल छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षेत्रों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह रोजगार सृजन, पर्यटन विकास और राज्य में निवेश के नए अवसरों की दिशा में भी एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है।
इस पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी इनिशिएटिव के दिलराज सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जबकि मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरभि सिंह ने प्रेस वार्ता के आयोजन और समन्वय की सराहनीय भूमिका निभाई।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक