पहली फिल्म के वक्त घबराई थीं अनन्या पांडे, कुछ यूं हुआ बॉलीवुड में आगाज़
अनन्या पांडे बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, यह फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज हुई थी। अनन्या पिछले 6 साल से हिंदी सिनेमा पर राज कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब वह नर्वस थीं और खुद को लेकर असमंजस में थीं, लेकिन अब उन्हें कुछ नया आजमाने या जोखिम लेने से डर नहीं लगता। अनन्या ने कहा, “मैं जब शुरू कर रही थी, तब मेरी उम्र 19 साल थी। मैं बहुत घबराई हुई थी, सपनों से भरी हुई थी और खुद को पहचानने की कोशिश कर रही थी। मैं यह समझने की कोशिश कर रही थी कि मैं कौन हूं, अपने व्यक्तित्व और करियर को लेकर थोड़ी उलझन में थी।” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “अब, मुझे लगता है कि मैं खुद के एक ऐसे रूप में ढाल चुकी हूं जो कोशिश करने से, गिरने से, फिर उठने से और लोगों को चौंकाने से नहीं डरती। मैं अब भी सीख रही हूं। खुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हूं।”
उन्होंने कहा, “मेरे पास हर सवाल का जवाब नहीं है, लेकिन मुझे पता है कि मैं खुद को बेहतर बनाते रहना चाहती हूं और ऐसे किरदार चुनना चाहती हूं जो मुझे चुनौती दें, मेरे भीतर उत्साह और घबराहट का एहसास जगाएं।” ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया। इस फिल्म में अनन्या पांडे के अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी हैं। इन दोनों एक्टर्स ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 2012 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सीक्वल है, जिसके जरिए आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के बाद वह ‘पति पत्नी और वो’, ‘खाली पीली’, ‘गहराइयां’, ‘लाइगर’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘खो गए हम कहां’, जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कैमियो भी किया। फिल्मों के अलावा, उन्होंने सीरीज ‘कॉल मी बे’ के जरिए ओटीटी भी कर चुकी हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक