विद्युत कार्यालय पहुंचे कटौती और लो वोल्टेज से परेशान लोग
छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 9 के निवासी लंबे समय से बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। मंगलवार को वार्ड के रहवासियों ने पार्षद सुशील सोनी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्युत विभाग से अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को तत्काल हल करने की मांग की है।
पार्षद सुशील सोनी ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटौती और कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बेकार हो रहे हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। पार्षद सुशील सोनी ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते वार्ड में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या आम हो गई है। उन्होंने मांग की कि जर्जर केबलों को बदला जाए और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो रहवासी उग्र प्रदर्शन करेंगे।
मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद सोनम वांगचुक डिस्चार्ज, आगे की योजना पर बोले
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सियासत तेज, संसद में बीजेपी सांसदों ने दिया बड़ा संदेश
छात्र आंदोलन को लेकर संसद में कांग्रेस का हंगामा, गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग
अनुराग डोभाल का बड़ा खुलासा, पत्नी पर बेवफाई का आरोप; कथित सबूत किए साझा
श्रेयस अय्यर बोले- जीत का असली क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को, ड्रेसिंग रूम में बांधे प्रशंसा के पुल
रुपयों को लेकर विवाद, लाठियां चलीं और चली गई युवक की जान