6 महीने तक लड़की का शारीरिक शोषण करने के बाद लड़के शादी से किया इंकार
एसपी के पास पहुंची पीडि़ता, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग
छतरपुर। जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर 6 माह तक शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी भरत अहिरवार उम्र 22 वर्ष ग्राम झिरियाझोर, थाना भगवां का निवासी है, और उसका रिश्तेदार है। दोनों के बीच बतौर रिश्तेदार बातचीत होती थी, इसी दौरान एक दिन आरोपी ने उसके साथ शादी करने की इच्छा जताई। आरोपी ने पीडि़ता के सहमत होने पर चिकनी-चुपड़ी बातों से उसका भरोसा जीता और शादी करने का भरोसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे दिल्ली भी ले गया था, जहां उसने बलात्कार किया। काफी दिन गुजर जाने के बाद जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने 15 मई को शादी करने का वादा किया। पीडि़ता के मुताबिक 15 मई को वह हाथों में मेंहदी लगाकर शादी के लिए तैयार बैठी रही लेकिन, भरत ने उसे धोखा दे गया। पीडि़ता का कहना है कि भरत शादी से मुकर गया है और बदनामी करने की धमकी दे रहा है। पीडि़ता ने यह भी खुलासा किया है कि जब आरोपी की बहन ने उसे शादी के लिए समझाया, तो उसने बहन के साथ भी मारपीट की। पीडि़ता ने बताया कि वह भगवां थाना और एसडीओपी कार्यालय में शिकायत कर चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद सोनम वांगचुक डिस्चार्ज, आगे की योजना पर बोले
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सियासत तेज, संसद में बीजेपी सांसदों ने दिया बड़ा संदेश
छात्र आंदोलन को लेकर संसद में कांग्रेस का हंगामा, गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग
अनुराग डोभाल का बड़ा खुलासा, पत्नी पर बेवफाई का आरोप; कथित सबूत किए साझा
श्रेयस अय्यर बोले- जीत का असली क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को, ड्रेसिंग रूम में बांधे प्रशंसा के पुल
रुपयों को लेकर विवाद, लाठियां चलीं और चली गई युवक की जान