लखनऊ: युवती ने बीच सड़क पर युवक को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इसमें एक युवती बाइक चलगा रहे युवक तो चप्पल से पीटती दिखी. युवक बाइक चला रहा था और युवती उसे चप्पल से पीटे जा रही थी. तभी दाएं से तो कभी बाएं से. चप्पल पिटाई की ये घटना खुर्रम नगर इलाके की बताई जा रही है.
वीडियो में युवती के गुस्से में युवक को चप्पल से पीटने की घटना साफ दिख रही है. इस दौरान युवक बाइक चलाने में व्यस्त है. वीडियो को किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. 20 सेकंड के वीडियो में युवक 14 बार चप्पल से पिटता दिखा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे मजाकिया मान रहे हैं, जबकि अन्य ने सार्वजनिक स्थान पर इस व्यवहार की निंदा की है.
कई यूजर्स ने तो घटना के पीछे के कारणों पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, इस घटना का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है. लखनऊ पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है. खुर्रम नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे युवक-युवती की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना तथ्यों की जांच किए इस तरह के वीडियो को शेयर करने से बचें.
लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- पिटने और पीटने की कोई जगह नहीं होती. एक ने लिखा- जरूर पति ने पत्नी से कुछ कह दिया होगा. तभी उसकी पिटाई हो रही है. तीसरे युवक ने लिखा- झगड़े के लिए क्या जगह चुनी है. वाह!. एक अन्य यूजर ने लिखा- जरूर बाबू ने कुछ दिलवाया नहीं होगा. तभी गर्लफ्रेंड नाराज हो गई. इस तरह के कई मजेदार कमेंट लोग इस वीडियो पर लिख रहे हैं.
किसानों की मूंग खरीदी बनी विवाद का कारण, एमपी और केंद्र के बीच बढ़ा तनाव
शताब्दीपुरम में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, विधायक ने जताई नाराजगी; JDA अध्यक्ष बोले- नियमों के तहत कार्रवाई
लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का जोर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जरूरी
वन विभाग में बड़ा बदलाव तय, एक साथ 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति
एंटी पेपर लीक विधेयक के बीच विपक्ष की नई रणनीति, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
जिम्बाब्वे दौरा खत्म, अब शुरू होगा नया चैलेंज! दिसंबर तक टीम इंडिया का फुल शेड्यूल
सैर-सपाटा बना मौत का सफर, रामगढ़ ताल में बोट टकराने से पर्यटक की जान गई
S-400 खरीद पर फिर घमासान, अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ा कूटनीतिक तनाव
100 साल बाद भी गलत नहीं हुआ आइंस्टीन का सिद्धांत, नई खोज ने मचाई हलचल