RCB की निगाहें प्लेऑफ में टॉप-2 पर, LSG करना चाहेगी जीत के साथ विदाई
RCB vs LSG: IPL 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना करेगी. इस मुकाबले में RCB की निगाहें जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर टिकी होंगी, वहीं लखनऊ की टीम अपने खराब सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. गुजरात टाइटंस की लगातार हार ने RCB के लिए 2016 के बाद पहली बार शीर्ष दो में आने का शानदार मौका बना दिया है. IPL में टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है, तो ऐसे में RCB आज अपने हाथ से इस सुनहरे मौके जाने नहीं देना चाहेगी. RCB के अभी 17 पॉइंट हैं और उसके लिए इस मुकाबले में जीत बेहद जरूरी है. यदि बेंगलुरु की टीम जीतती है, तो वह टॉप-2 में पहुंच जाएगी.
इससे पहले पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे पायदान पर फिनिश कर चुकी है. पंजाब की इस जीत से सबसे बड़ा नुकसान गुजरात टाइटंस को हुआ है, जो पहले पायदान से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गई है. अब गुजरात टाइटंस के टॉप-2 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. अगर RCB आज जीत दर्ज करती है, तो गुजरात तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी और उसे एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरना होगा. कुल मिलाकर, आज का मैच IPL 2025 के प्लेऑफ समीकरण को पूरी तरह बदल सकता है.
LSG vs RCB मैच डिटेल्स
- वेन्यू: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ.
- समय: 7:30 PM.
- टॉस: 7:00 PM.
- TV पर कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क.
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार .
संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, रवि बिश्नोई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल.
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत