कार्तिक की 50 करोड़ वाली फिल्म का सीन वायरल, जानें कौन हैं उनकी हीरोइन?
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए बड़ी तैयारी कर रहे हैं. उनके खाते में 2-4 नहीं, बल्कि कई फिल्में हैं. कुछ वक्त पहले वो अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म का शूट कर रहे थे. जिसमें उनके साथ श्रीलीला नजर आ रही हैं. हालांकि उस फिल्म का काम खत्म कर वो आगे बढ़ गए हैं. अब वो करण जौहर की पिक्चर का शूट कर रहे हैं. जिसका बड़ा सीन LEAK हो गया है. फिल्म में उनके अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होगी, वो भी पता लग गया है. हाल ही में पता लगा था कि कार्तिक आर्यन ने करण जौहर की फिल्म के लिए तगड़ रकम वसूली है. दरअसल ''तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी'' के लिए 50 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं. अब फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सिर्फ वीडियो नहीं, कई तस्वीरें भी छाई हैं.
फिल्म का बड़ा सीन हो गया लीक
कार्तिक आर्यन की "तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी" को करण जौहर बना रहे हैं. शूटिंग से लीक हुए वीडियो में कार्तिक आर्यन एक ओपन रेस्टोरेंट में पहुंचते हैं. जहां सड़क किनारे इस लोकेशन पर कई सारे लोग बैठे हुए हैं. इस दौरान वहां एक चेयर पर अनन्या पांडे बैठी दिख रही हैं. ट्यूब टॉप पहने बैठीं एक्ट्रेस को देखकर कंफर्म हो गया है कि वो ही लीड रोल में होंगी. वहीं "X" पर कुछ और तस्वीरें भी वायरल हैं. जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का शूट इस समय क्रोएशिया में चल रहा है. एक बार फिर यह जोड़ी फैन्स को दिखाई देगी. पिछले साल दिसंबर में ही "तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी" की अनाउंसमेंट की गई थी. वहीं यह फिल्म साल 2026 में रिलीज की जाएगी. अगले साल 13 फरवरी को यह पिक्चर आएगी.
आखिरी बार इस पिक्चर में दिखे थे
कार्तिक आर्यन की आखिरी फिल्म थी- "भूल भुलैया 3" थी, जिसके बाद से ही वो आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. हालांकि, इस साल भी उनकी एक पिक्चर रिलीज होने वाली है. वहीं अनन्या पांडे की बीते महीने "Kesari Chapter 2" आई थी. जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी. 2019 में आई "पति पत्नी और वो" में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी दिखाई दी थी. अब एक बार फिर साथ नजर आएंगे.
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत