मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़कर हासिल किया बड़ा मुकाम
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बुधवार को अपने खाते में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई। स्टार्क आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
मिचेल स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के पहले दिन दो विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। अपना पांचवां आईसीसी फाइनल खेल रहे स्टार्क ने अब तक 11 विकेट चटकाए और इसमें बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है।
मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ा
मिचेल स्टार्क ने दूसरा विकेट लेते ही भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ा। शमी के नाम पहले यह रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने चार आईसीसी फाइनल्स में 10 विकेट झटके थे। स्टार्क ने शमी को पीछे छोड़ा और खुद को 'सिकंदर' साबित किया।
आईसीसी टूर्नामेंट्स फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 11* - मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
- 10 - मोहम्मद शमी (भारत)
- 8 - ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
- 8 - रवींद्र जडेजा (भारत)
- 8 - ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)
- 8 - काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)
बता दें कि स्टार्क ने डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के पहले दिन एडेन मार्करम और रेयान रिकलटन को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा मिचेल स्टार्क आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हुए। स्टार्क के अलावा ग्लेन मैक्ग्रा और मोहम्मद शमी ने आईसीसी नॉकआउट मैचों में 22 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 23 विकेट के साथ इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। स्टार्क के पास गुरुवार को मौका होगा कि दो विकेट लेकर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करें।
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कगिसो रबाडा (5 विकेट) और मार्को यानसेन (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर समेट दी।
इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी की और दक्षिण अफ्रीका को 43/4 के स्कोर पर रोक दिया। प्रोटियाज टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 169 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट बचे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे दिन डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्या नया रोमांच देखने को मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में DM के आदेश पर रोक
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला