इस सीरीज में सास-बहू बनीं ड्रग्स माफिया
नई दिल्ली। ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तमाम जॉनर की सीरीज और फिल्में मौजूद हैं। हर सप्ताह नई वेब सीरीज रिलीज भी होती हैं, लेकिन दर्शकों के बीच कुछ पुरानी या हाल ही में रिलीज हुई सीरीज की चर्चा चलती है। इसके पीछे वजह दमदार कंटेंट और शानदार एक्टिंग होती है। आज बात एक ऐसी सीरीज की कर रहे हैं, जिसमें सास-बहू की जोड़ी ना चाहते हुए भी ड्रग्स की दुनिया में उतर जाती है। आइए जानते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप सीरीज को देख सकते हैं और इसे कितनी रेटिंग मिली है।
ड्रग्स का नाम आपने जरूर सुना होगा, लेकिन खुद के घर में ड्रग्स को बनाना कल्पना से परे है। ड्रग्स माफिया पर कई सीरीज बन चुकी हैं, लेकिन आज हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वह बताती है कि कैसे एक आम डब्बा डिलीवरी करने वाली हाउस वाइफ और उसकी सास ड्रग्स के धंधे में शामिल हो जाती है। शुरुआत में यह मजबूरी होती है, लेकिन बाद में पैसों के लिए वह इसका व्यापार शुरू कर देती हैं।
डब्बा कार्टेल सीरीज को कहां देख सकते हैं?
शालिनी पांडे और शबाना आजमी स्टारर वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया है। 28 फरवरी 2025 को रिलीज हुई सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर आते ही टॉप 10 ट्रेंडिंग में अपनी जगह बना ली थी। अगर आपने गलती से इसे मिस कर दिया है, तो वीकेंड पर या कभी भी समय मिलने पर इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
डब्बा कार्टेल सीरीज की खास बात यह है कि इसमें महिलाओं का डब्बा बिजनेस का सफर मुनाफे तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि समय के साथ उनका सामना कई खतरों से होता है। सीरीज की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब ड्रग्स धंधे की पुरानी खिलाड़ी रह चुकी राजी की सास शीला यानी एक्ट्रेस शबाना आजमी ड्रग्स सप्लाई करने के कारोबार में वापसी करती हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी बहू की मदद करने की जिम्मेदारी लेती हैं और उसकी बदौलत उन्हें सफलता मिलती है। खैर, क्लाइमैक्स थोड़ा हैरान जरूर करता है, जिसकी जानकारी सीरीज देखने के बाद ही आपको मिल पाएगी।
आईएमडीबी पर मिली सीरीज को इतनी रेटिंग
आमतौर पर फिल्मों की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है। हालांकि, वेब सीरीज के मामले में हिट और फ्लॉप की जानकारी जुटाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। जिस सीरीज को सबसे ज्यादा बार देखा जाता है और बेहतर रेटिंग मिलती है, उसे हिट की श्रेणी में शामिल किया जाता है।
डब्बा कार्टेल की बात करें, तो इस सीरीज को 7.1 की रेटिंग आईएमडीबी पर मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज को ओटीटी लवर्स ने पसंद किया है।
बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में DM के आदेश पर रोक
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि