ग्लोइंग स्किन चाहिए? खीरे से पाएं स्किन प्रॉब्लम्स में राहत, अपनाएं ये आसान उपाय
सबसे ज्यादा सलाद के रूप में खाया जाने वाला खीरा आपकी स्किन के लिए भी बड़े काम का है। इसे आप आई मास्क, फेस मास्क या टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्मी के मौसम में खीरे का नाम आता ही एक ठंडक भरा एहसास मिलता है।
दरअसल, खीरे में 96% तक पानी होता है, इसलिए रोजाना हाइड्रेशन के लिए इसे आप अपनी डाइट के साथ-साथ ब्यूटी रीजिम में भी शामिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे खीरा सिर्फ सलाद में ही नहीं आपकी सुंदरता बढ़ाने में काम आ सकता है।
आंखों को पहुंचाए ठंडक
कम नींद लेने की वजह से आंखों के आस-पास सूजन हो जाती है, ऐसे में खीरे के स्लाइसेस काटकर आंखों के ऊपर रखने से ठंडक मिलने के साथ-साथ सूजन भी कम होती है। ऐसा खीरे में मौजूद विटामिन सी और फॉलिक एसिड की वजह से होता है। इसके बाद क्रीम लगाना न भूलें, क्योंकि खीरा आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम नहीं करता।
खीरे का मास्क
जिन लोगों को चेहरे पर खुजली या एक्ने की शिकायत रहती है, उनके लिए भी खीरा काफी फायदेमंद होता है। बेंटोनाइट क्ले में खीरे का पानी मिलाकर आप एक मास्क तैयार कर सकते हैं। इससे स्किन पर खुजली और सूजन जैसी समस्या में राहत मिलेगी।
खीरे के पानी से धोएं अपना फेस
सुबह सादे पानी से चेहरा धोने की बजाय Cucumber वॉटर में एलोवेरा, ग्रीन टी मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे आपको ज्यादा फ्रेशनेस महसूस होगी।
टोनर की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल
नेचुरल टोनर तैयार करने के लिए खीरे के कुछ स्लाइसेस को ब्लेंड कर उसका जूस छानकर निकाल लें। इस जूस को पानी के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर फेस टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे में नेचुरली एस्ट्रिंजेंट गुण होता है, जो पोर्स को टाइट करता है और ताजगी लाता है। इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से लगाएं।
डिटॉक्स करने में भी करता है मदद
अपने रेगुलर पानी में खीरे के स्लाइसेस डाल देने से आपकी बॉडी ज्यादा बेहतर तरीके से हाइड्रेट होती है। साथ ही यह आपके लिए डिटॉक्स वॉटर की तरह भी काम करता है। खासकर अगर आपको बार-बार सादा पानी पीना पसंद न हो।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक