ईरान में नए एयरोस्पेस चीफ की नियुक्ति, इजरायली हमले में हाजीजादेह की मौत के बाद बड़ा फैसला
तेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश की सामरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एयरोस्पेस डिवीजन के नए प्रमुख की नियुक्ति कर दी है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार, माजिद मौसवी को एयरफोर्स का नया कमांडर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब शुक्रवार को हुए इजराइली हवाई हमले में मौजूदा एयरोस्पेस प्रमुख आमीरअली हाजीजादेह की मृत्यु हो गई थी। इस हमले में 9 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से अधिक ईरानी सैन्य कमांडर भी मारे गए थे। आमीरअली हाजीजादेह ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन प्रणाली के पीछे की प्रमुख रणनीतिक शख्सियत थे। उन्होंने हाल के वर्षों में कई बार इजराइल और अमेरिका को चेतावनी दी थी और सीरिया तथा इराक में ईरान के सैन्य अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।
नई नियुक्ति के पीछे मकसद
विश्लेषकों का मानना है कि माजिद मौसवी की नियुक्ति एक तेज लेकिन सावधानीपूर्ण सैन्य प्रतिक्रिया की तैयारी का संकेत है। ईरान संभवतः अपने मिसाइल और रडार सिस्टम को पुनः सक्रिय कर इजराइली लक्ष्यों पर जवाबी कार्रवाई की दिशा में बढ़ सकता है।
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
इस घटना के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और अधिक गहराने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी और यूरोपीय सुरक्षा एजेंसियां इस क्षेत्र में अलर्ट मोड पर हैं। वेस्ट एशिया विशेषज्ञ डॉ. शहेर याकूब का कहना है कि ईरान में कमांड परिवर्तन केवल प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि सैन्य संतुलन का संकेत है।
नई नियुक्ति के साथ अब पूरी दुनिया की निगाहें ईरान की संभावित रणनीति पर टिकी हैं। आने वाले हफ्तों में ईरान-इजराइल संबंधों में और अधिक तनाव की आशंका जताई जा रही है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक