टूरिस्ट सीजन में शिमला में 2.25 लाख व्हीकल्स की एंट्री, शहर में 21 ट्रैफिक बाइक राइडर्स तैनात
शिमला: हिमाचल में इन दिनों समर टूरिस्ट सीजन जारी है. बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. शिमला शहर की बात करें तो यहां भी टूरिस्ट व्हीकल्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. जिसके मध्यनजर शिमला पुलिस द्वारा यातायात के सुचारू संचालन और जन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.
"पिछले एक सप्ताह में ही 2,25,000 से ज्यादा गाड़ियों का शिमला में आना-जाना हुआ है. इस भारी ट्रैफिक को देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं. सभी गजेटेड अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात की निगरानी और पर्यवेक्षण में जुटे हुए हैं." - गौरव सिंह, एसपी शिमला
एसपी शिमला ने बताया कि फील्ड एनफोर्समेंट को मजबूत करने के लिए 46 एक्स्ट्रा पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक विंग शिमला में तैनात किया गया है. इन अधिकारियों को शहर के 23 रिक्त ट्रैफिक ड्यूटी पॉइंट्स पर रणनीतिक रूप से नियुक्त किया गया है. जिससे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन में सुधार हो सके. इसके अलावा 4 नए बाइक राइडर्स को तैनात किया गया है. जिससे अब कुल 21 ट्रैफिक बाइक राइडर्स शिमला शहर में कार्यरत हैं. ये बाइक राइडर्स तेजी से मूवमेंट कर सकें. भारी गाड़ियों के आवागमन को नियंत्रित कर सकें और ट्रैफिक संबंधी समस्याओं पर जल्द प्रतिक्रिया दे सकें, इस उद्देश्य से इन बाइक राइडर्स की तैनाती की गई है.
यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें
यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है.
शहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लावारिस और लंबे समय से खड़ी गाड़ियों को हटाया जा रहा है.
जनसाधारण से अपील- नागरिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि निजी गाड़ियों की अपेक्षा सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें. खासकर मुख्य शहर क्षेत्र में, ताकि जाम की समस्या कम हो सके.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक