शाइन सिटी के कई एजेंटों को भेजी गई थी निवेशकों की रकम, ईडी ने तेज की छानबीन
निवेशकों को रियल एस्टेट की आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर उनकी गाढ़ी कमाई लूटने वाले शाइन सिटी संचालकों ने बड़ी रकम अपने एजेंटों के माध्यम से ठिकाने लगाई थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कई एजेंटों को भेजी गई रकम व उनसे जुटाई गईं संपत्तियों को लेकर अपनी जांच आगे बढ़ा रहा है। प्रयागराज निवासी मु. जावेद के खाते में जमा 55.07 लाख रुपये जब्त कराए जाने के बाद उसके माध्यम से खरीदी गईं संपत्तियों को लेकर भी छानबीन की जा रही है।
निवेशकों से ठगी के बाद दुबई भाग निकले शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य संचालक राशिद नसीम ने लखनऊ, हरदोई, प्रयागराज, सीतापुर, बाराबंकी समेत कई जिलों व दूसरे राज्यों में अपने एजेंटों के माध्यम से भी संपत्तियां खरीदी थीं।
ईडी ने लगभग दो वर्ष पूर्व हरदोई से शशि बाला को गिरफ्तार किया था, जो शाइन सिटी की छिपी हुई संपत्तियों को बेच रही थी। ईडी ने राशिद नसीम के करीबियों व एजेंटों के 23 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।
इस दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की छानबीन की जा रही थी। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, हरदोई, आजमगढ़ के अलावा दिल्ली व मुंबई में खरीदी गईं कई संपत्तियों को लेकर पड़ताल शुरू की गई थी। इन्हें अलग-अलग एजेंटों के जरिए खरीदे जाने की बात सामने आई थी।
सूत्रों का कहना है कि ईडी लखनऊ निवासी दो एजेंटों से जल्द पूछताछ किए जाने की तैयारी भी कर रहा है। ईडी मामले में अब तक 264.10 करोड़ रुपये की संपत्तियां व बैंक में जमा रकम जब्त कर चुका है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा