ब्रह्माकुमारीज की प्रथम मुख्य प्रशासिका का 60वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया
छतरपुर। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती (मम्मा) का 60वां पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्मा कुमारीज किशोर सागर द्वारा सभी भाई बहनों की मौजूदगी में बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया।
इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा ने मम्मा के विषय में बताते हुए कहा कि इतने बड़े यज्ञ को लेकर चलना, इतने सारे भाई बहनों को हर प्रकार से तन मन धन से पालना के साथ-साथ उनकी सूक्ष्म अवस्था का भी ध्यान रखना, छोटी-छोटी बातों के लिए कायदे कानून भी सिखाना, मम्मा प्यार से तो चलाती थी लेकिन मम्मा अनुशासन के प्रति बहुत कड़क थी जो नियम- कानून बनें उन नियमों को फॉलो करना ही है। वह कहां करती थी की जो कर्म मैं करूंगी मुझे देखकर और करेंगे इसलिए आप सभी के कर्म ऐसे दिव्य श्रेष्ठ और महान हों कि आपको देखकर दूसरे भी उस राह पर चलने के लिए प्रेरित हो सकें। जगदंबा सरस्वती ने हम सभी को ईश्वरीय मर्यादाएं और नियम सिखाऐ। मम्मा बचपन से ही तपस्वी और दिव्य बुद्धि की धनी थी उनके सामने कैसी भी परिस्थिति आई लेकिन वह कभी विचलित नहीं हुईं। उन्होंने कठिन योग साधना से स्वयं को इतना शक्तिशाली बना लिया था कि कैसा भी क्रोधी व्यक्ति उनके सामने आता था तो बस शांत हो जाता था। आप रात में 2:00 बजे से योग साधना करती थी आपने सदा हांजी का पाठ पढ़ा। आप ब्रह्मावत्सों के लिए प्रेरणादाई पथ प्रदर्शक और ईश्वरीय मार्ग पर चलने के लिए एक मिसाल हैं।
इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में सभी ने मिलकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और मम्मा की विशेषताओं को जीवन में धारण करने की प्रेरणा लेते हुए उन्हें फॉलो करने का संकल्प किया। तत्पश्चात विश्व शांति हेतु योग के वाइब्रेशन फैलाने के लिए मैडिटेशन किया गया और अंत में सभी ने ईश्वरीय प्रसाद ग्रहण किया।
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें
काजल अग्रवाल ने सुनाया अनोखा फैन मोमेंट, टैटू दिखाने की हरकत ने किया हैरान
हेट क्राइम या सामान्य हमला? न्यूयॉर्क पुलिस हर पहलू से कर रही जांच