जुए के अड्डे पर छापा मार कर पुलिस ने पकड़े दो दर्जन से अधिक जुआरी
35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त, 1.10 लाख नकद और आठ वाहन बरामद
छतरपुर। बड़ामलहरा अनुभाग के नयाखेरा पहाड़ी क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे पर बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, साथ ही 1 लाख 10 हजार रुपये नकद, ताश के पत्ते और आठ चार पहिया वाहनों सहित कुल 35 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि उक्त कार्रवाई बड़ामलहरा अनुभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रोहित अलावा के नेतृत्व में की गई। बाजना थाना क्षेत्र के नयाखेरा पहाड़ी में जुआ खेलने की सूचना पर गठित पुलिस टीम ने रात में छापा मारा। मौके पर 14 जुआरी ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते पाए गए। गिरफ्तार जुआरियों में अमित अहिरवार, कल्लू सोनी, अरविंद अनुरागी, रिषिपाल ठाकुर, सुरेंद्र खेरा, नरेश राय, हकीम बैना, नितिन सिंह परिहार, राहुल पटेल, शहजाद खान, महेंद्र पटेल, पूरनलाल चौरसिया, अखिलेश यादव और सरमन कोरी शामिल हैं। इनके कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और हुंडई क्रेटा, वेन्यू, मारुति सुजुकी की अर्टिगा, डिजायर, वैगन आर, आल्टो, ईको वैन और डटसन कार जैसी आठ गाडिय़ाँ जप्त की गईं। थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक राजेश सिकरवार, थाना प्रभारी गुलगंज उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी श्री जैन ने बताया कि जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई की गई है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक