पाकिस्तानी आतंकियों का गाइड गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में केरी सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा के पास एक बड़ी घुसपैठ को सेना ने नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक पाकिस्तानी गाइड को पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद आरिब अहमद के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कोटली जिले के निकियाल इलाके के डेटोटे गांव का रहने वाला है।
सेना के मुताबिक, पकड़ा गाइड आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहा था। आतंकियों ने घने जंगल और कठिन पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर एलओसी पार करने की कोशिश की थी। सेना की गोलीबारी के बाद दूसरे आतंकी भाग गए। दरअसल, सेना और बीएसएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। केरी सेक्टर में 4 से 5 हथियार लैस आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों को जवानों ने ट्रैक किया और तुरंत कार्रवाई की।
आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोला-बारूद
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने गाइड के पास से एक मोबाइल फोन, पाकिस्तानी करेंसी बरामद की है। शुरुआती पूछताछ में आरिब ने कबूल किया कि वह पाकिस्तान सेना की मदद से इस घुसपैठ का हिस्सा बना था और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को रास्ता दिखा रहा था। उसने यह भी बताया कि आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद थे। फिलहाल पकड़े गए गाइड से संयुक्त पूछताछ टीम द्वारा विस्तार से पूछताछ की जा रही है। सेना अधिकारी का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से एलओसी पर निगरानी और भी कड़ी कर दी है और पुंछ-राजौरी जिलों में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक