हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के घर फायरिंग कर फैलाई दहशत
मुजफ्फरनगर। खादर क्षेत्र के गांव खेड़की में हथियारबंद बदमाशों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू वाहिनी (बजरंग दल) के कार्यकर्ता के मकान पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
दोपहर बाद एसपी सिटी ने भी गांव में पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रधान और पीड़ित युवक के बीच आरटीआई लगाने को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी मिथुन पुत्र राजेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। उसमें बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहा था। देर रात लगभग डेढ़ बजे अचानक ने तीन हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा लपेटकर हाथों में लिए हुए हथियारों से फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी में घटना कैद हो गई, जिसमें तीन लोग फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो इंटरनेट पर खूब प्रसारित हो रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। दोपहर बाद एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सदर देववृत्त वाजपेई, थाना प्रभारी जयवीर सिंह गांव खेड़की पहुंचे और पीड़ित मिथुन से घटना की जानकारी ली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता मिथुन ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया है।
वहीं, मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान व पीड़ित के बीच आरटीआइ मांगने को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है। एसपी सिटी व सीओ सदर द्वारा हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। गोली लगने के गेट पर भी निशान नहीं मिले हैं। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया फायरिंग की घटना संदिग्ध नजर आ रही है।
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
सीमा तनाव के बीच बड़ी मुलाकात, बिश्केक में आमने-सामने आए भारत-चीन रक्षा मंत्री
क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा नया मंच, सुविधाओं से लैस अकादमियां शुरू