जमीनी विवाद में पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे
वायरल वीडियो में दिखी हिंसक झड़प, चार आरोपी हिरासत में
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम अतानिया में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट की घटना हुई। विवाद को शांत करने पहुंची पुलिस के सामने यह मारपीट हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम श्यामरी के पास अतानिया में यादव समुदाय के दो परिवारों के बीच जमीन के कब्जे को लेकर विवाद शुरू हुआ। स्थिति तब बिगड़ गई जब एक पक्ष ने दूसरे गांव से 50 से अधिक लोगों को बुलाकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। विवाद को रोकने पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस के सामने हमलावरों ने आक्रमण किया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हिंसक झड़प साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और पीडि़तों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण