खराब सड़कों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया अनोखा प्रदर्शन
सड़क पर पानी भरे गड्ढों में बैठकर किया कीर्तन, मरम्मत की मांग
छतरपुर। खजुराहो से सटे ग्राम खर्रोही, उदयपुरा, और धनुपुरा को जोडऩे वाली सड़क की जर्जर स्थिति ने ग्रामीणों के लिए आवागमन को दुष्कर बना दिया है। बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है और बरसात में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त समस्या को उजागर करने के लिए शनिवार को ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढों में बैठकर कीर्तन किया और इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से मरम्मत की मांग की गई। स्थानीय निवासी प्रवीण जैन ने बताया कि सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि आवागमन लगभग असंभव हो गया है, खासकर बारिश के मौसम में। ग्रामीणों ने गड्ढों में बैठकर और वीडियो बनाकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण के वादे करते हैं, लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो वे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश