टायर में हवा भरते समय हुआ ब्लास्ट, घायल किशोर की मौत
अस्पताल में पीएम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच हुई झड़प
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक दुखद हादसे में किशोर की जान चली गई। बताया गया है कि जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान अचानक टायर ब्लास्ट हो गया और धमाके की चपेट में आकर घायल हुए किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच पोस्टमॉर्टम को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र में गंज-कदौंहा निवासी नरेंद्र पुत्र राकेश कुशवाहा उम्र 16 वर्ष रविवार की शाम करीब पौने 5 बजे एक दुकान पर जेसीबी के टायर में हवा भर रहा था, तभी अचानक टायर ब्लास्ट हो गया और उसका प्रेशर नरेंद्र पर पड़ा, जिससे वह बेहोश हो गया। हादसे के बाद परिजनों और कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में डॉ. रोशन द्विवेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की पु?ष्टि होने के बाद परिजन शव को घर ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने बिना पोस्टमॉर्टम (पीएम) के शव ले जाने से मना कर दिया। वहीं पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने भी परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन पीएम कराने को तैयार नहीं थे और बिना पीएम के शव को घर ले जाने की बात पर अड़े रहे। इसीको लेकर पुलिस और परिजनों के बीच झड़प हो गई। काफी समझाइश के बाद शव को इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन परिजन पीएम के लिए सहमत नहीं हुए।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण