कविता कौशिक ने दिखाई बहादुरी या लापरवाही? लोगों में बंटी राय
अभिनेत्री कविता कौशिक ने अपने पति के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उनके साथ एक हादसा हो गया था लेकिन वह बच गईं। वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि वह झरने के पास नहाने गई थीं। ऐसे में उनका पालतू कुत्ता राका पानी में डूबने लगा। इसे उन्होंने बचा लिया। सोशल मीडिया यूजर्स को इस वीडियो में कुछ ऐसा भी नजर आया जिसके लिए वह कविता को ट्रोल कर रहे हैं।
कविता के वीडियो में क्या है?
कविता ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें देखा जा सकता है कि पहले वह वीडियो में पोज देती हैं। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता राका भी है। इतनी देर में वहीं पास में एक दूसरा कुत्ता आता है। राका उस कुत्ते के पीछे चला जाता है और झरने के पास पहुंच जाता है। ऐसे में पानी का बहाव तेज हो जाता है। दोनों कुत्ते पानी में बह जाते हैं।
यूजर्स ने कविता से पूछे सवाल
कविता पानी में डुबकी लगाती हैं और अपने कुत्ते को बचा लाती हैं। इस वीडियो को उनके पति रिकॉर्ड करते हैं। उन्होंने वीडियो पर कैप्शन लिखा है 'महादेव हमें बचाने के लिए धन्यवाद, हम दूसरे कुत्ते को नहीं बचा सके।'
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कविता की इस वीडियो पर कमेंट किया और उनसे पूछा कि दूसरा कुत्ता कहा हैं। एक यूजर ने कमेंट किया 'राका के साथ एक और कुत्ता था वह कहां गया?' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आप लोग अपने आपको कुत्तों का प्रेमी बताते हो? एक कुत्ते की जान चली गई और आप लोग म्यूजिक के साथ वीडियो शेयर करके मजे ले रहे हो। इन दिनों लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।' एक और यूजर ने पूछा 'यह अच्छी बात नहीं है। आपने अपने राका को बचा लिया लेकिन दूसरे कुत्ते का क्या?'
कविता ने बंद किया कमेंट सेक्शन
इस पोस्ट पर जब यूजर्स ने कुत्ते के बारे में पूछना शुरू किया तो कविता कौशक ने अपनी पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। उन्होंने लोगों के सवालों का जवाब भी नहीं दिया।
कविता के बारे में
आपको बता दें कविता कौशिक ने टीवी सीरियल 'एफआईआर' से पॉपुलैरिटी हासिल की। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का बेहतरीन किरदार निभाया है। वह 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों और ओटीटी में कई छोटे रोल किए हैं। कविता को फिल्म 'लवयापा' में देखा गया।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण