Kantara Chapter 1 के नए पोस्टर में दिखी देवत्व और शक्ति की झलक, ऋषभ शेट्टी छाए
ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा' का दूसरा भाग 'कांतारा चैप्टर 1' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्ममेकर्स की तरफ से अभिनेता को सबसे बड़ा तोहफा है। इसमें एक्टर दमदार अंदाज में दिख रहे हैं, जिसमें वो एक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं।
फिल्म के पोस्टर के बारे में
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ऋषभ शेट्टी जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से धूम मचाने वाले हैं, जो ‘कांतारा’ का दूसरा भाग है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें अभिनेता का डरावना और रोंगटे खड़े कर देने वाला अंदाज दिख रहा है। पोस्टर में ऋषभ शेट्टी कुल्हाड़ी और ढाल पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनके ऊपर चारों तरफ से तीर की बौछार हो रही है। अभिनेता आग के बीच अपने दुश्मनों से युद्ध करते नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर क्रोध और तेज दिख रहा है।
मेकर्स ने दी बधाई
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने अभिनेता ऋषभ शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘जहां लीजेंड/योद्धा जन्म लेते हैं और जंगली जानवरों की दहाड़ गूंजती है। लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली फिल्म ‘कांतारा’ का यह प्रीक्वल है। लीजेंड के पीछे की शक्ति ऋषभ शेट्टी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
‘कांतारा चैप्टर 1’ के बारे में
‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म की बात करें, तो इसका निर्देशन और लेखन का काम खुद ऋषभ शेट्टी ने किया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर द्वारा किया जा रहा है और इसे होमबेल फिल्म्स का सहयोग प्राप्त है। फिल्म के पहले भाग ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने का काम किया था। अब इसके अगले पार्ट को गांधी जयंती के अवसर पर यानी 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म कुल सात भाषाओं में रिलीज होगी।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण