“थार से आया कहर! भोपाल में नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, कई को कुचलते हुए निकला”
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सुभाष नगर इलाके में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार थार ने तांडव मचा दिया. थार चालक ने नशे में एक बुजुर्ग रिक्शा चालक की जान ले ली. हादसे में एक बाइक और ऑटो भी चपेट में आ गए. इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक तेज रफ्तार थार को नशे की हालत में चला रहा था. पहले उसने एक बाइक को टक्कर मारी, फिर एक ऑटो को ठोकर मारी और अंत में एक बैटरी रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह पलट गया. रिक्शा चला रहे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
रिक्शा चालक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक की उम्र 62 वर्ष बताई जा रही है, जो दिन में एक निजी स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे और रात को परिवार की आजीविका चलाने के लिए रिक्शा चलाते थे. हादसे ने उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है. वहीं, हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है. थार चालक को भी चोटें आईं हैं. दुर्घटना के बाद आरोपी युवक घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा था. वह पास खड़ी एक ऑटो में बैठकर भागना चाह रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया. पुलिस को सौंपने से पहले उसे अस्पताल भिजवाया.
युवक पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है. चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. शराब की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है. मौके पर पकड़ा गया थार चालक भी खून से लथपथ दिखा, जिसका इलाज कराया जा रहा है. वहीं, रिक्शा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है.
नीलगाय शिकार मामले में वन विभाग की बड़ी सफलता, 5 गिरफ्तार
तिलक को लेकर विवादित बयान, मुबारिक पर गंभीर आरोप
एमपी हादसे पर सीएम की प्रतिक्रिया, परिजनों को आर्थिक सहायता का ऐलान
मध्य प्रदेश के बरगी में गंभीर चूक, सुरक्षा नियमों की उड़ाई गई धज्जियां
सियासी टकराव के बीच पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
गिरफ्तारी से बचाव: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत
हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया, बिना दुर्भावना जातिसूचक शब्द अपराध नहीं
महिला आरक्षण मुद्दे पर सदन गरमाया, विपक्ष ने किया बहिर्गमन
पहचान बदलकर फरार था ड्रग माफिया, तुर्किये में ‘हमजा’ नाम से रह रहा था