“बेल टू बजा, थोड़ी स्लाइड: सेंसेक्स‑निफ्टी ने ओपन होते ही लिया हल्का झटका”
घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 76.99 अंक की गिरावट के साथ 83,461.90 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23.15 अंक फिसलकर 25,452.95 पर कारोबार करता दिखा। बता दें कि बुधवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था।
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 76.99 अंक गिरकर 83,461.90 पर और एनएसई निफ्टी 23.15 अंक की गिरावट के साथ 25,452.95 पर आ गया। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा घाटे में रहे। वहीं, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे शेयर बढ़त में रहे।
विश्लेषकों का कहना है कि टैरिफ (शुल्क) से जुड़ी अनिश्चितता के कारण भी बाजार में सावधानी देखी जा रही है। वहीं आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस आज अपने पहली तिमाही के नतीजे पेश करने वाली है, जिसे लेकर बाजार में उत्सुकता बनी हुई है।
एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 गिरावट में था। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुए।
रुपया को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये ने उतार-चढ़ाव भरा लेकिन सीमित दायरे में कारोबार किया। अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में मामूली प्रगति और भारतीय निर्यातों पर शुल्क की समय सीमा बढ़ाए जाने से बाजारों को अल्पकालिक राहत मिली है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.62 पर खुला। फिर 85.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.73 पर स्थिर बंद हुआ था।
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
क्रूज हादसे के बाद सीएम का ऐलान, बचाव दल को मिलेगी सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
क्रूज दुर्घटना पर Sonu Sood की तीखी प्रतिक्रिया, सुरक्षा पर उठाए सवाल
RR vs DC से पहले KL Rahul का बड़ा बयान, MS Dhoni जैसा बनना है लक्ष्य
सीएम मान पर गंभीर आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्तगी की मांग