“वेदांग रैना ने कहा– खुशी के साथ हमारा रिलेशन बिलकुल नेचुरल है, कोई दिखावटी नहीं”
वेदांग रैना ने खुशी कपूर के साथ जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ में काम किया है। तब से ही दोनों एक दूसरे के करीब हैं। दोनों में अच्छी बनती है। कयास लगाए जाते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिश्ते में हैं। हालांकि दोनों ने ना तो अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा है और ना ही अफवाहों से इंकार किया है। हालांकि अब वेदांग ने खुशी कपूर के साथ खास रिश्ते पर बात की है।
वेदांग रैना ने खुशी के साथ रिश्ते पर रखी बात
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में वेदांग रैना ने खुशी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात रखी। वह एक फैशन ब्रांड के साथ काम करने वाले हैं। वेदांग ने बताया कि खुशी के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है।
वेदांग ने खुशी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा 'खुशी के साथ काम करना बहुत मजेदार और अच्छा रहा। हमारे बीच स्वाभाविक सहजता है। हमारा रिश्ता सहज और सच्चा है, यह रिश्ता नए प्रोजेक्ट में दिखाई देता है।'
सतर्कता से चुनते हैं ब्रांड
किसी ब्रांड का प्रचार करने के बारे में वेदांग ने कहा कि वह इसे लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। उन्होंने कहा 'ऐसा इसलिए क्योंकि यह जरूरी है कि आप जिस ब्रांड के साथ काम करने जा रहे हैं वह प्रमाणिक होना चाहिए ताकि वह बता सके कि मैं कौन हूं। मैं प्रमाणिक जुड़ाव देखता हूं चाहे वह उनका संदेश हो या उनका मूल्य हो।'
आलिया भट्ट के साथ नजर आए वेदांग
जोया अख्तर की आर्चीज में डेब्यू करने के बाद वेदांग आलिया भट्ट के साथ 'जिगरा' में नजर आए। फिल्म से बहुत उम्मीदें की जा रही थीं, हालांकि यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अपनी जिंदगी के सफर के बारे में वेदांग ने कहा 'मेरा सफर खुद की तलाश, तरक्की और खुद की जागरूकता का रहा है।'
वेदांग रैना ने कहा कि 'मुझे खुद को सही मायने में समझने में समय लगा। मैं अपनी अच्छाइयों और कमजोरियों को गले लगाने की कोशिश कर रहा हूं। अपने काम और फैशन से खुद को व्यक्त करना चाहता हूं।'
संदिग्ध बूथों पर फिर वोटिंग, आयोग ने जारी किए निर्देश
नगर निकाय भर्ती मामले में ईडी सक्रिय, Ratna Ghosh के खिलाफ जांच
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
क्रूज हादसे के बाद सीएम का ऐलान, बचाव दल को मिलेगी सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
क्रूज दुर्घटना पर Sonu Sood की तीखी प्रतिक्रिया, सुरक्षा पर उठाए सवाल