500 वर्ष पुराने मंदिर में हुआ जलाभिषेक, अखंड रामधन पाठ शुरू
छतरपुर। सावन का महीना शुरू होते ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी है। शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक संकट मोचन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। भक्तों ने शिव जी का जलाभिषेक किया।
उल्लेखनीय है कि करीब 500 वर्ष पुराने संकट मोचन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। सावन के पहले दिन से ही भक्त सुबह से ही शिव जी का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर में पूरे सावन माह अखंड रामधन पाठ का आयोजन शुरू हुआ, जो महीने भर चलेगा। इस दौरान शिव जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है, जिसे देखने और पूजा करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। भक्तों का मानना है कि सावन में यहाँ पूजा करने से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर का प्रांगण भक्ति और उत्साह से भरा रहा, और श्रद्धालुओं ने सावन के इस पवित्र महीने में मंदिर की रौनक को और बढ़ा दिया।