देवी मां के मंदिर से चोरी हुए नाद घंटे, भक्तों ने जताई नाराजगी
मंदिर के पास रहता है असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा
महाराजपुर। नगर के प्रसिद्ध कुसमा शक्ति माता मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा नाद घंटे चोरी कर लिए गए हैं, जिससे मंदिर में आस्था रखने वाले भक्तों में भारी नाराजगी है। शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दर्जनों भक्तों के साथ थाने में सामूहिक ज्ञापन देकर चोरों को पकडऩे की मांग की है। लोगों का यह भी कहना है कि मंदिर के पास असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा रहता है।
शुक्रवार को महाराजपुर थाना पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पुरोहित ने बताया कि थथोरा तालाब के निकट स्थित शक्ति माता मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। लोग नए वाहन खरीदने के बाद यहां माता का आशीर्वाद लेने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में वाहन का नंबर अंकित करने से वाहन दुर्घटना से सुरक्षित रहते हैं। करीब 15 दिन पहले मंदिर में लगे एक से डेढ़ क्विंटल वजन वाले नाद घंटे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं, जिनका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। उन्होंने पुलिस से चोरों का पता लगाने और उन पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले महाराजपुर के बगराजन मंदिर में भी चोरी हो चुकी है, जिसका खुलासा भी अभी तक नहीं हुआ है। लोगों का यह भी कहना है कि मंदिर के पास असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट