यातायात थाने में तैयार हुई नवीन प्रशिक्षण शाला
विधायक ने किया उद्घाटन, एसपी ने बताया उद्देश्य
छतरपुर। शहर के यातायात थाना परिसर में छतरपुर विधायक के सहयोग से नवीन प्रशिक्षण शाला तैयार की गई है, जिसका शुक्रवार को विधायक ललिता यादव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने प्र?शिक्षण शाला के निर्माण का उद्देश्य और इसके लाभ बताते हुए विधायक का आभार जताया।
प्राप्त जानकारी मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे आयोजित किए गए कार्यक्रम में छतरपुर विधायक ललिता यादव ने एसपी अगम जैन, एडिशनल एसपी विदिता डागर, सीएसपी अरुण कुमार सोनी, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत के साथ नवीन प्रशिक्षण शाला का लोकार्पण किया। इस नवीन प्रशिक्षण शाला का निर्माण 5 लाख रुपये की विधायक निधि से किया गया है। इस अवसर पर विधायक ललिता यादव ने कहा कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए कार्य करती है, इसलिए उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने नवीन यातायात प्रशिक्षण शाला को शानदार बताते हुए कहा कि यह भविष्य में जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं एसपी अगम जैन ने बताया कि विधायक ललिता यादव ने उनकी मांग पर 5 लाख रुपये की निधि से इस नवीन प्रशिक्षण शाला का निर्माण कराया। यह प्रशिक्षण शाला यातायात जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, और इसे और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, ?शिक्षण संस्थानों के सदस्यगण उपस्थित रहे, जिन्हें राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता और बचाव के उपाय भी बताए गए।
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट