उज्जैन में आस्था का सैलाब, महाकालेश्वर की सवारी बनी आकर्षण का केंद्र
उज्जैन। श्रावण मास के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को दक्षिणमुखी भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान मनमहेश के रूप में रजत पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। यह सवारी परंपरागत पूजन-अर्चन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी और क्षिप्रा तट तक जाएगी, जहां विशेष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक होगा। मंदिर के मुख्य द्वार से निकलने के बाद सवारी महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां माँ क्षिप्रा नदी के पवित्र जल से भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक होगा। इसके पश्चात सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुनः महाकाल मंदिर लौटेगी।
सवारी के दौरान मंदिर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भगवान को सलामी दी जाएगी। साथ ही चलित रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मार्ग में खड़े श्रद्धालुओं को सजीव दर्शन की व्यवस्था रहेगी। इस चलित रथ में लाइव बॉक्स की व्यवस्था है जिससे सजीव प्रसारण में कोई बाधा न आए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और व्यापारियों से अपील की है कि सवारी मार्ग में कोई भट्टी, तेल कड़ाही या वाहन न रखें। साथ ही सिक्के, नारियल, फल आदि न फेंकें और प्रसाद व चित्र वितरण से बचें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रथम सवारी का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। पूजन-अर्चन के समय श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के बटुकों सहित उज्जैन के 25 गुरुकुलों के 500 से अधिक वैदिक छात्र वैदिक उद्घोष करेंगे। क्षिप्रा तट के दत्त अखाड़ा क्षेत्र व रामघाट क्षेत्र में यह आयोजन संपन्न होगा।
भगवान महाकालेश्वर की सवारी को सांस्कृतिक रूप से भव्य बनाने हेतु जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा जनजातीय कलाकारों को भी सम्मिलित किया गया है। इस बार सवारी में घासी जनजातीय घसियाबाजा नृत्य (सीधी), गोंड जनजातीय गुन्नूरसाई नृत्य (सिवनी), कोरकू जनजातीय ढांढल नृत्य (अनूपपुर) और सैरा लोक नृत्य (सागर) की प्रस्तुतियाँ होंगी। ये दल पालकी के आगे भजन मंडलियों के साथ चलते हुए प्रस्तुति देंगे।
हर सोमवार की सवारी को विशेष थीम के साथ निकाला जाएगा। प्रथम सवारी में भगवान श्री मनमहेश के स्वरूप में दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन समिति ने इसे अधिक भव्य और भक्तिमय बनाने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
RBI के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव, नई रणनीति लागू
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ