WI vs AUS: वेस्टइंडीज ने पलटा मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लड़खड़ाई 99/6 पर
नई दिल्ली : कैमरन ग्रीन की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज की आक्रामक तेज गेंदबाजी के सामने 99 रन पर छह विकेट गंवाने के बावजूद कुल 181 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय ग्रीन 42 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ दूसरे छोर पर कप्तान पैट कमिंस पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
रविवार को तीनों सत्र में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और दोनों टीमों के 15 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने इस दिन रात्रि टेस्ट मैच में इससे पहले वेस्टइंडीज को पहली पारी में 143 रन पर आउट करके अपनी टीम को 82 रन की बढ़त दिला दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 225 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हें तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (19 रन देकर तीन विकेट) और शमर जोसेफ (26 रन देकर दो विकेट) की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
शमर जोसेफ ने दूसरे ओवर में सैम कोंस्टास (00) आउट कर दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का पतन शुरू हो गया। 19 वर्षीय कोंस्टास का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने छह पारियों में 50 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा (14) और स्टीव स्मिथ (05) दोनों नहीं चल पाए और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अल्जारी जोसेफ ने 21वें ओवर में ब्यू वेबस्टर (13) और एलेक्स कैरी (00) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 69 रन कर दिया।
इससे पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भी नहीं चल पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 34 रन देकर तीन जबकि जोश हेज़लवुड तथा पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज़ अपनी पहली पारी में सिर्फ 52 ओवर में ही आउट हो गया। वेस्टइंडीज की तरफ से जॉन कैम्पबेल ने सर्वाधिक 36 रन बनाए जबकि शाई होप (23) 20 रन की संख्या पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला