गांव में घुसा तेंदुआ, शिकार की तलाश में बाड़ी तक पहुंचा
ग्राम पंचायत आटरा में उस समय हड़कंप मच गया जब शनिवार की बीती रात को एक ग्रामीण के घर के बाड़ी में तेंदुआ घुस आया जिसका पता चलते ही गाँव सहित आसपास ग्रामीण का घर मे भीड़ इकठ्ठा शुरू हो गया।
वन विभाग ने दी चेतावनी
ग्रामीणों ने बताया कि शाम 7 से 8 बजे के आसपास ग्रामीण के घर के बाड़ी तेंदुआ होने की जानकारी मिली जिसके बाद वन विभाग अबागढ़ चौकी को सूचना दी गई जिसके बाद वन विभाग का अमला रात करीब 9 बजे के आसपास गाँव पहुँचा और ग्रामीणों को उससे दूर रहने के लिए कहा गया।
वहीं वन विभाग का अमला तेंदुए का गांव से दूर भाग जाने का इंतजार करते रहे तभी सुबह 4 बजे के आसपास गाँव से जंगल की ओर तेंदुए के भाग जाने की जानकारी वन विभाग के द्वारा दी गई। वह गांव सहित आसपास के क्षेत्र में मुनादी करा कर सभी लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया और वन विभाग का अमला बीते रविवार की शाम फिर एक बार ग्राम आटरा क्षेत्र में तेंदुए से सबंधित किसी प्रकार की जानकारी लेने के लिए फिर निकलने की सूचना सामने आई है।
जिला बनने के बाद भी वन विभाग के पास जानवरों को रेस्क्यू करने पर्याप्त साधन नहीं है। वन विभाग के पास पिंजरे के अलावा कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है जिसके चलते तेंदुआ का रेस्क्यू नहीं हो पाया। वन विभाग और और ग्रामीण रात भर तेंदुए के भागने का इंतजार करते रहे और पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में रात भर ग्रामीणों में दहशत रहा।
मोहड़ जलाशय के आसपास तेंदुए के पद चिन्ह मिले
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तेंदुआ 4 बजे के आसपास भाग निकला लेकिन किस ओर भाग निकला। यह किसी को पता नहीं चला पाया लेकिन वहीं आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि मोहड़ जलाशय के आसपास तेंदुए के पैर के निशान मिले हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी भी तेंदुए आसपास घूम रहा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल अब भी बना हुआ है।
आटरा के ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण के घर में पालतू बकरा, बकरी बंधा हुआ था जिसके शिकार की तलाश में वह ग्रामीण के बाड़ी तक जा पहुंच था लेकिन वह मवेशियों का शिकार नहीं कर पाया।इस कारण यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिर शिकार की तलाश में गाँव की तरफ फिर एक बार पहुंच सकता है। वहीं वन विभाग अबागढ़ चौकी तेंदुए की मौजूदगी को लेकर अलर्ट है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला