प्रेमी के साथ भागी बेटी का माता-पिता ने किया पिंडदान
पिता ने कराया मुंडन, पुलिस बोली-हम लगातार कर रहे तलाश
छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक अनोखा और मार्मिक मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक नाबालिग लड़की के अपने प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद उसके माता-पिता ने सड़क किनारे रो-रोकर उसका पिंडदान किया और पिता ने हिंदू रीति-रिवाज से मुंडन कराकर अपनी बेटी को मृत मान लिया।
आपको बता दें कि ग्राम ढड़ारी निवासी नाबालिग लड़की गत 4 जुलाई को पनागर के लक्ष्मण साहू के साथ लापता हो गई थी। लड़की के माता-पिता संतोष सिंह बुंदेला और सुनीता सिंह बुंदेला ने बताया कि लक्ष्मण साहू ढड़ारी में अभिषेक चाट भंडार में काम करता था और उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई थी। सोमवार को माता-पिता ने हाईवे किनारे बैठकर हिंदू रीति-रिवाज से पिंडदान किया, जिसमें पिता संतोष सिंह ने परिवार के साथ मुंडन कराया। इस दौरान उनका रो-रोकर बुरा हाल था और हाईवे पर गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए माता-पिता को आश्वासन दिया और उन्हें पुलिस वाहन में थाने ले गई। संतोष सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को भगाने वाले लक्ष्मण साहू की तलाश के लिए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई है। सिविल लाइन थाना के एसआई प्रमोद रोहित ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर 4 जुलाई को सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा चुका है। टीमें लगातार लड़की की तलाश कर रही हैं।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल