छतरपुर। शहर के शुक्लाना मोहल्ला स्थित डेढ़ सौ वर्ष पुराने हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य बीते रोज संपन्न हो गया। लगभग एक वर्ष तक चले जीर्णोद्धार के कार्य के बाद मंदिर को एक नया स्वरूप मिला है। जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ उसके उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हजारा भरा गया। 14 जुलाई को सावन के पहले सोमवार पर हवन पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया।