बेल्ट से पिटाई और पेड़ से बांधना... पीलीभीत में दामाद के साथ ससुराल वालों की हैवानियत
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक शख्स को बेरहमी से पीटा गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मौलाना व उसके परिवार के लोग शख्स को जमीन पर गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता है, लेकिन आरोपी उस पर तरस नहीं खाते। पीड़ित का नाम मोहम्मद यामीन है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामला अमरिया थाना क्षेत्र के बरा मझलिया गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित शख्स को पीटने वाले उसके ससुर व ससुरालवाले बताए गए हैं। बताया गया है कि पीड़ित शख्स के नशे का आदी है। इसके कारण उसकी पत्नी परेशान रहती है। इस पर ससुरालवालों ने दामाद को घर बुलाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। उसको पेड़ से बांधकर भी पीटा गया। चार मिनट के वीडियो में ससुराल पक्ष की तालिबानी सजा साफ दिख रही है। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडिया के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल